न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नदी में डूबने से किशोरी की मौत,परिवार मे मातम

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बघार स्थित डीबीएल घाटपाया नंबर 45 के पास स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से 13 वर्षीय सोनम कुमारी, पिता राम जी यादव की दर्दनाक मौत डूबने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत मे आयी।

तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पल पहुंचकर खोजबीन आरंभ की। स्थानीय ग्रामीणों गोताखोरों व एसडीआरएफ की दल द्वारा कडी मशक्कत के बाद नदी में डूब गयी किशोरी का शव बरामद किया । मौके पर मनिहारी पुलिस द्वारा पहुंचकर कानूनी प्रक्रियापूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई मे जूट गयी है।

प्रभारी अंचल पदाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी राम सागर पासवान ने बताया कि डीबीएल घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डुबी किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम मे भेजा गया है। अंत्यपरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आपदा सहाय नियम के अनुकूल अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है। किशोरी का शव बरामद कराने में समाज सेवी करण मानस का सक्रिय सहयोग व भूमिका रही। समाजसेवी करण मानस ने इस हृदयविदारक घटना के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जतायी है।कहा कि एक मासूम बच्ची का इस तरह असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है।

Share this news

Leave a Comment