रेलकर्मियों की समस्याओं से हुए रूबरू
कटिहार – वर्ष 2025 में यूनियन की मान्यता के लिए आयोजित चुनाव में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद एनएफ रेलवे इम्प्लाईज यूनियन के महामंत्री मुनिंद्र सैकिया ने कटिहार मंडल का चार दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यस्थलों पर पहुंचकर रेलकर्मियों से सीधे मिले और उनकी समस्याओं, सुझावों और कार्यस्थल से जुड़ी परेशानियों की जानकारी लीया।
दौरे की शुरुआत से किशनगंज से हुई । इसके बाद महामंत्री मालदा होते हुए कटिहार पहुंचे, जहां यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कटिहार में उन्होंने डीआरएम कार्यालय सहित मंडल के विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज समस्याओं को उचित स्तर पर उठाकर समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
यूनियन के मीडिया प्रभारी एमएल गुप्ता ने बताया कि मान्यता चुनाव में मिली सफलता के बाद महामंत्री का यह पहला दौरा था जिस दौरान उन्होंने सभी से जाकर मिला जो रेल कर्मचारियों के बीच संगठन की सक्रियता और उनके हितों के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना इंप्लाइ यूनियन की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है।
वही अपने चार दिवसीय दौरे के समापन पर महामंत्री मुनिंद्र सैकिया पूर्णिया होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे से रेलकर्मियों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर काफी उम्मीद जगी है।मौके पर यूनियन के सचिव रजनीश कुमार, पूर्व सचिव रुपेश कुमार, मंतोष कुमार , अमित कुमार तिवारी, नितेश कुमार सिंह, दीनबंधु यादव सहित सैकड़ो की संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं अन्य रेल कर्मी मौजूद रहे ।