न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार बार एसोसिएशन की आमसभा की बैठक हुई आयोजित

पीपी , जीपी सहित कुल 30 पैनल अधिवक्ताओ को संघ ने किया सम्मानित

कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महानंद यादव एवं सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त तत्वावधान में आमसभा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संघ की ओर से जीपी रुपेश कुमार , पीपी जगदीश साह सहित कुल 30 पैनल अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह से सभी पैनल अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस संबंध में बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा ने बताया कि संघ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। आम सभा की बैठक में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment