ड्रग तस्कर को पकड़ने गई थी STF की टीम, फायरिंग में एक जेसीओ और तीन पुलिस जवान घायल।
अररिया/अरुण कुमार
जिले के नरपतगंज में ड्रग तस्कर को पकड़ने गई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में STF की टीम ने भी गोली चलाई।डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि दो तस्करों को दयानंद साह,अनिल साह को गिरफ्तार किया गया था ।
जिसके निशानदेही पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी हेतु STF की टीम जा रही थी,लेकिन इसी दौरान पूछताछ में तस्करों द्वारा और मादक पदार्थ होने की बात बताई गई,जिसके बाद टीम तस्करों को लेकर उनके द्वारा बताए गए ठिकाने पर जा रही थी,जिसका पता तस्करों के साथियों को लग गया।
श्री कुमार ने बताया कि खैरा गढ़िया के मुखिया पति मो फारूख के द्वारा ग्रामीणों और तस्करों को भड़का कर पुलिस टीम पर हमला करवाया गया ।
घटना में एक पुलिस अधिकारी और तीन जवान घायल हो गए ।उन्होंने बताया कि आरोपियों के द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग भी की गई जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिंग किया गया है।
घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद नरपतगंज अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस मामले के अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है