संवाददाता/किशनगंज
शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष अवसर है। रविवार से शारदीय नवरात्र का शुभारम्भ हुआ।बता दे कि नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से की गई।
पूजा को लेकर सुबह से ही किशनगंज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।शहर के उत्तर पल्ली,पश्चिम पल्ली,खगड़ा,मनोरंजन क्लब सहित अन्य स्थानों पर माता दुर्गा की विधि विधान से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना का शुभारंभ हुआ।शहर के मनोरंजन क्लब में राजस्थानी थीम पर भव्य एवं आकषर्क पंडाल का निर्माण किया गया है ।
मालूम हो कि हर वर्ष मनोरंजन क्लब में आयोजित होने वाली पूजा जिले वासियों के आकर्षण का केंद्र रहती है।यहां दस दिनों तक विधि विधान से माता दुर्गा के नौ रूप की पूजा का विधान वर्षों से चला आ रहा है ।
कमेटी के सदस्य दो तीन महीने पहले से ही पूजा की तैयारियों में जुट जाते है।कमेटी के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि आज माता दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई है ।उन्होंने बताया कि अगले 9 दिनों तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें मुहल्ले वासी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।