न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलवारी पासवान टोला निवासी मुस्तफा आलम पिता इब्राहीम आलम के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


बताते चलें कि गत 5 अक्टूबर को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग लड़की को बरामद कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया था।

लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी 3 अक्टूबर को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद परिजन पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंचे थे।

Share this news

Leave a Comment