न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, दो अलग-अलग केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज


टाउन थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत स्थित मनोवर नगर टिक्कर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार किए जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

एक पक्ष की अनवरी बेगम के लिखित शिकायत पर छह लोगों और दूसरे पक्ष के मोहम्मद सैफुल के लिखित शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment