न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आरपीएफ ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सागर चंद्रा/किशनगंज


किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के दालकोला हरिपुर निवासी अमित कुमार चौधरी (31) पिता मनोज चौधरी के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे अग्रतर कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों की नजर प्लेटफॉर्म नंबर एक एक के पोल नंबर 10 के पास बेंच पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जवानों को देखते ही आरोपी घबरा गया। जिससे जवानों का शक गहरा गया।

आरोपी अमित को हिरासत में ले कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से मोटोरोला कंपनी का एक महंगा मोबाइल बरामद किया गया। जिसका कोई कागजात वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री से मोबाइल चोरी किया है। वह मोबाइल बेच कर रुपये कमाना चाहता था। लेकिन आरपीएफ जवानों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया।

Share this news

Leave a Comment