किशनगंज/सागर चंद्रा
टाउन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 11 लीटर बीयर के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान धरमगंज मझिया रोड वार्ड नंबर 28 निवासी रिंकी कुमारी पति प्रदीप पासवान के रूप में की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंकी अपने भाई अर्जुन पंडित पिता बैद्यनाथ पंडित के साथ मिलकर अपने घर से शराब बेचने का धंधा करती है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात रिंकी के घर छापेमारी की । लेकिन पुलिस को देखते ही उसका भाई अर्जुन पीछे के रास्ते से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा भी किया।
लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। लेकिन पुलिस ने रिंकी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर रिंकी के घर में रखे आइस बॉक्स से ठंडी बीयर केन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।