न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तकनीकी रूप से दक्ष होगी पुलिस, अधिकारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण से किया जा रहा सशक्त

संवाददाता/किशनगंज

जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशेष ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एसपी संतोष कुमार के कुशल निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में पुलिस सभागार में आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की तकनीकी दक्षता को मजबूत करना तथा उनकी रोजमर्रा की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। डिजिटल युग में अपराधों की बदलती प्रकृति से निपटने के लिए पुलिस का तकनीकी रूप से अपग्रेड होना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को सरकारी और पुलिसिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण पोर्टल्स और तकनीकी प्रणालियों के प्रभावी व सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। पब्लिक सर्विस मैनेजमेंट,ई-ऑफिस प्रणाली, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क, वात्सल्य पोर्टल आदि के बारे में जानकारी दी गई।

एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र में जिले के सभी थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के दौरान ट्रेनर्स द्वारा तकनीकी समस्याओं के निवारण और डेटा फीडिंग को लेकर लाइव डेमो भी दिए गए, जिससे पुलिसकर्मी फील्ड में बिना किसी परेशानी के इन ऐप्स और साइट्स का इस्तेमाल कर सके।

Share this news

Leave a Comment