निसार अहमद /बहादुरगंज
थाना क्षेत्र अंतर्गत नप के वार्ड नं 11 स्थित सुभाष नगर में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है।
जहां घर के खिड़की का ग्रील काट कर चोरों ने लगभग 25 हजार रुपए के इन्वर्टर, बर्तन आदि की चोरी कर ली है। घटना शनिवार रात की है जहां सुभाषनगर के आशीष सिन्हा उर्फ खोकन दा के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर के खिड़की के ग्रील को काटकर घर में प्रवेश किया और घर में रखा इन्वर्टर, कांसा का बर्तन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है।
घटना की जानकारी पड़ोसियों को उस समय हुई जब टूटे हुए खिड़की पर नजर पड़ी और गृहस्वामिनी को सूचना दी जो भेलागुड़ी स्थित गांव में थे। घटना की सूचना पर घर को खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। घटना की लिखित शिकायत थाने में दी गई है।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है तथा छानबीन में जुटी है। गृहस्वामी के अनुसार चोरों ने लगातार उनके घर को निशाना बनाया है। यह चोरी पांचवीं बार हुई है।चोरी की वारदात के बाद वार्डवासियों में दहशत का माहौल है