सागर चंद्रा/ किशनगंज
कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 7 अक्टूबर को मारवाड़ी कॉलेज रोड निवासी पिंकी कुमारी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे।
उन लोगों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन पिंकी को ढ़ूंढ़ निकालने में वे नाकाम रहे।
परिजनों ने छत्तरगाछ निवासी संजीत पासवान पिता राज किशोर पासवान पर पिंकी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने की आशंका जताई है। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस पिंकी की तलाश में जुट गई है।