न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

3 वर्षीय बेटे के साथ महिला लापता, तलाश में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा/ किशनगंज

3 वर्षीय बेटे के साथ महिला के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 7 अक्टूबर को वह बाजार जाने के लिए बेटे को साथ लेकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने जान पहचान वालों के साथ साथ रिश्तेदारों के घर भी उसे ढूंढने की कोशिश की।

लेकिन उन्हें नाकामी हाथ लगी। नतीजतन परिजन पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए। खगड़ा कर्बला वार्ड नंबर 32 निवासी पति विनोद दास के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मां और बेटे की तलाश में जुट गई है।


विनोद दास ने बताया कि गत 7 अक्टूबर को पत्नी काजल दास बाजार जाने की बात कहकर बेटे के साथ घर से निकली थी। उसने भाभी को बताया था कि उसका भाई बाजार आया हुआ है और उसने कपड़ा खरीदने के लिए बुलाया है। इतना कहकर वह घर से बाहर चली गई। लेकिन अबतक वापस नहीं लौटी है।

Share this news

Leave a Comment