न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया:बथनाहा में 100 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार,दो वाहन जब्त


स्कॉर्पियो से गांजा की तस्करी, आई-20 कार से की जा रही थी रेकी

अररिया /अरुण कुमार

बथनाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो और एक आई-20 कार भी जब्त की है। जब्त गांजा स्कॉर्पियो की डिक्की में तीन बोरों में रखा गया था।

गिरफ्तार आरोपितों में तीन जोगबनी, एक फारबिसगंज और एक सुपौल जिले का रहने वाला है। जिसकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता में फारबीगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार ने दी।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो में गांजा लेकर बथनाहा बाजार की तरफ तस्कर आ रहे हैं। स्कॉर्पियो के आगे चल रही काले रंग की आई-20 कार से रेकी की जा रही थी। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश पर बथनाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बाजार में घेराबंदी की।


इस दौरान पुलिस ने आगे चल रही आई-20 कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। इसके बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो को भी रोक लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो की डिक्की से तीन बोरों में रखा 100 किलो गांजा बरामद हुआ। स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों के साथ सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

गिरफ्तार आरोपितों में जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 पंडित टोला निवासी रौनी राज पंडित उर्फ रितु राज पंडित (21), अमौना वार्ड संख्या 20 निवासी अबुबकर(18) पिता समुद्दीन साकीन पोस्ट अमोना , फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला निवासी मो. सलमान (21)पिता नईम, सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 12 निवासी अफरोज आलम (27) पिता आफताब आलम और नरपतगंज थाना क्षेत्र के खेरा गढ़िया वार्ड 9 निवासी अबु कलाम (24) पिता मो अलीमुद्दीन शामिल हैं।

इस मामले में बथनाहा थाना में कांड संख्या 167/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(C) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के साथ गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। वही कार्रवाई में बथनाहा थानाध्यक्ष धनजी कुमार के साथ एसएसबी जवान भी शामिल थे।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों को फारबिसगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा की खेप जाने वाली है जिसको लेकर पुलिस तलाशी अभियान शुरू की गई इस दौरान बथनाहा चौक के समीप वाहन को रोककर तलाशी लिया गया तो उसे 100 किलो गांजा तथा आरोपियों में पास से मोबाइल बरामद हुए डीएसपी ने बताया कि एक आई 20 वाहन जो गांजा लदी स्कॉर्पियो का आगे आगे रेकी कर रहा था ।

उसमें तस्कर सवार थे जिसे पकड़ा गया है कुल पांच आरोपी शामिल है उन्होंने बताया कि वहीं जोगबनी पुलिस ने भी जांच के दौरान 4 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाल के व्यक्ति को पड़ा है । सभी आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई कर की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment