न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चिल्हनियां पंचायत के कोठीटोला देवरी महादलित टोला के ग्रामीणों ने पक्की सड़क व आरसीसी पुल निर्माण की उठाई मांग

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कोठीटोला देवरी महादलित टोला जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क के बीच गांव के समीप बनी कटिंग में लगातार पानी जमा रहने से आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना … Read more

किशनगंज के 1905 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला स्वच्छता अभियान

किशनगंज :स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस की निगरानी में जिले के सभी 1905 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। सेविका और सहायिकाओं के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय … Read more

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में SDPI का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

किशनगंज/अब्दुल करीम किशनगंज शहर के सुभाष पल्ली में शनिवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद”, “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” और “अमित शाह मुर्दाबाद” के नारे … Read more

किशनगंज पुलिस अधीक्षक ने पश्चिमपाली चौक व रामपुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच का लिया जायजा

किशनगंज :जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान का पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। एसपी ने पश्चिमपाली चौक एवं रामपुर चेक पोस्ट पहुंचकर जांच अभियान का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी श्री कुमार ने … Read more

किशनगंज पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

किशनगंज:पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शनिवार की सुबह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित वाहनों की वैधता की जांच की। पुलिस ने बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, … Read more

शादी करने का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ फरार

सागर चंद्रा/ किशनगंज प्यार व शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने साथ काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक उसे छोड़कर केरल चला गया। घटना से हैरान और परेशान पीड़िता जब घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची … Read more

किशनगंज से युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

संवाददाता/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र केपोरलाबाड़ी निवासी 21 वर्षीय युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 23 सितंबर को जसिमुद्दीन पिता अबु तलहा के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने उसकी तलाश में इलाके का कोना-कोना छान मारा। लेकिन उसे … Read more

बंदी की इलाज के दौरान मौत मामले में यूडी केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज बिशनपुर थाना कांड संख्या 34/2026 के विचाराधीन बंदी अनवर हुसैन पिता मोहम्मद इस्लाम का जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भागलपुर में ईलाज के दौरान मौत हो जाने मामले में टाउन थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। मंडल कारा अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर … Read more

गांधी जयंती पर धवेली पंचायत में ग्राम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

किशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में धवेली पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों … Read more

गांधी-शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

किशनगंज: डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायणन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान … Read more