न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गांधी जयंती पर धवेली पंचायत में ग्राम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में धवेली पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में पंचायत के मुखिया उमेश कुमार यादव, सरपंच इब्राहिम आलम, पूर्व मुखिया नजामुद्दीन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रखा। वहीं पंचायत में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

बीडीओ अजय कुमार ने ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है। योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने पर जोर दिया गया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में स्वच्छता, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

Share this news

Leave a Comment