न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

किशनगंज:पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शनिवार की सुबह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित वाहनों की वैधता की जांच की।

पुलिस ने बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और सीमावर्ती मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी। प्रातःकालीन गश्ती के दौरान पुलिस जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यातायात नियमों के अनुपालन की भी जांच की।

किशनगंज पुलिस के मुताबिक जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

Share this news

Leave a Comment