संवाददाता/ किशनगंज
टाउन थाना क्षेत्र के
पोरलाबाड़ी निवासी 21 वर्षीय युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 23 सितंबर को जसिमुद्दीन पिता अबु तलहा के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
घटना के बाद परिजनों ने उसकी तलाश में इलाके का कोना-कोना छान मारा। लेकिन उसे ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे। आखिरकार वे मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे।
बड़े भाई रिजवान आलम के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।