न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सामुदायिक किचन के लिए राशन का उठाव, भोजन नदारद

अमदाबाद/कटिहार – सामुदायिक किचन के लिए राशन का उठाव तो हुआ लेकिन भोजन नदारद है। यह शिकायत लिखित रूप से पार दियारा पंचायत के भादू टोला ग्राम के नागरिकों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की गुहार लगाई है। भादू टोला में अंचल के द्वारा सात सितंबर से सामुदायिक किचन प्रारंभ हुआ।जिसका दैनिक रिपोर्ट अंचल … Read more

महादलित आयोग के अध्यक्ष पहुंचे मनिहारी,अधिकारियों संग की बैठक

मनिहारी/कटिहार -बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार को मनिहारी पहुंचकर महादलित समुदाय के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के वैश्म में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली और … Read more

विभिन्न योजना के तहत ऋण स्वीकृति को लेकर आयोजित हुआ शिविर

कटिहार–समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त डा. नेहा कुमारी की अध्यक्षता में पीएमईजीपी,  पीएमएफएमई एवं पीएवीकेवाई योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप विकास आयुक्त  ने बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति के बावजूद भुगतान नहीं होने पर खेद प्रकट करते हुए सभी बैंकों को अगले सप्ताह तक ऋण स्वीकृति एवं … Read more

डीटीओ पहुंचे माॅडल स्कूल हफलागंज,निरीक्षण कर चलाया शिक्षण सत्र

कटिहार – जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज में संचालित माॅडल स्कूल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा 09 में विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए गणित में द्विघातीय समीकरण के मूलभूत सिद्धांतों … Read more

कटिहार:जिला पदाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित गोबराही दियारा का दौरा

कैंप टोला एवं घाट टोला के लोगों की परेशानी का जायजा लेकर दिया निर्देश कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने उफनती गंगा को नाव से पार कर कुर्सेला प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के बाढ प्रभावित गोबराही दियारा पहुंचकर पीड़ितों का दर्द जाना तो वहीं चल रहे विभिन्न राहत कार्यों की समीक्षा की।इस क्रम उनके साथ अन्य … Read more

सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

कटिहार -नगर निगम कटिहार में बुधवार को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन एवं विभिन्न सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के … Read more

बाढ़ के पानी में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

तीन बच्चियों के साथ जा रही थी, चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने बचाया मनिहारी/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के बौलिया पीपरतल्ला गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अरीबा खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अरीबा तीन अन्य बच्चियों के … Read more

सर्राफा दुकान चोरी कांड का उद्भेदन,पांच आरोपी गिरफ्तार

मनिहारी/कटिहार -मनिहारी थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के सामान सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशिफ आलम … Read more

बाढ़ राहत में कोताही बर्दाश्त नहीं, जरूरतमंदों तक हर हाल में पहुंचे मदद -डीएम

कुरसेला/कटिहार – गंगा कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रखंड क्षेत्र में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रखंड के प्रशाल भवन में बरारी विधायक विजय सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें डीएम आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता आपदा फिरोज अख्तर, डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह,बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, सीओ अनुपम कुमारी, मुखिया, जिला पार्षद … Read more

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को राहत,कटिहार-पटना इंटरसिटी में 30 नवंबर तक अतिरिक्त एसी-3 कोच

कटिहार- दुर्गापूजा दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार–पटना–कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेन संख्या 15713/15714 में लगाया गया अतिरिक्त एलएचबी एसी -3 कोच अब 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के अनुसार … Read more