न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ के पानी में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

तीन बच्चियों के साथ जा रही थी, चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने बचाया

मनिहारी/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के बौलिया पीपरतल्ला गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अरीबा खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अरीबा तीन अन्य बच्चियों के साथ परिजनों के यहां जा रही थी। इसी दौरान बाढ़ के पानी में बने गहरे हिस्से में चले जाने से वह डूब गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी पानी में उतर गईं।

बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अन्य बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन अरीबा को नहीं बचाया जा सका।घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया जर्जिस आलम और जिला परिषद प्रतिनिधि सरवन मंडल मौके पर पहुंचे।

दोनों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं, परिजनों ने बच्ची का अंत्यपरीक्षण कराने से इनकार कर दिया। अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। आवश्यकता होने पर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Share this news

Leave a Comment