न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विभिन्न योजना के तहत ऋण स्वीकृति को लेकर आयोजित हुआ शिविर



कटिहार–समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त डा. नेहा कुमारी की अध्यक्षता में पीएमईजीपी,  पीएमएफएमई एवं पीएवीकेवाई योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप विकास आयुक्त  ने बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति के बावजूद भुगतान नहीं होने पर खेद प्रकट करते हुए सभी बैंकों को अगले सप्ताह तक ऋण स्वीकृति एवं स्वीकृत ऋण का भुगतान करने का सख्त निदेश दिया।

उन्होंने  शिविर में अनुपस्थित रहने वाले बैंकों के विरुद्ध पत्राचार करने का निर्देश दिया। शिविर में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पीएमएफएमई योजना के 04 आवेदकों को कुल 41.81 लाख रुपये,भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पीएमईजीपी योजना के 03 आवेदकों को कुल 27.75 लाख रुपये,पंजाब नेशनल बैंक द्वारा पीएमईजीपी योजना 01 आवेदक को 23.81 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई।

शिविर में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य,जिला अग्रणी प्रबंधक मनोज कुमार मधुकर, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं जिला संसाधन सेवी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment