न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीटीओ पहुंचे माॅडल स्कूल हफलागंज,निरीक्षण कर चलाया शिक्षण सत्र

कटिहार – जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज में संचालित माॅडल स्कूल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा 09 में विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए गणित में द्विघातीय समीकरण के मूलभूत सिद्धांतों एवं उन्हें हल करने की विधि पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहते हुए परीक्षा की तैयारी को व्यवस्थित तरीके से करने की सलाह दी। डीटीओ ने बताया कि परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए विषय की मूल अवधारणाओं को समझना, नियमित अभ्यास करना, समय प्रबंधन, प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर लिखने का निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है।उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन विषयों से घबराने के बजाय उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में समझकर नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

तो उन्होंने परीक्षा के दौरान समय का सही उपयोग और उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरे एवं क्रमबद्ध तरीके से उत्तर लिखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।विद्यालय निरीक्षण के दौरान डीटीओ ने शिक्षकों से भी पठन-पाठन को और प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिन्हित कर उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।बता दें कि जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को विद्यालयों से संबद्ध किया गया है।

इसी क्रम में
जिला परिवहन पदाधिकारी, डेजी रानी अपने संबद्ध विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक संवाद किया। निरीक्षण के दौरान डीटीओ ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कक्षा 9 के विद्यार्थियों को गणित में द्विघात समीकरण के मूलभूत सिद्धांतों एवं उन्हें हल करने की विधि समझाई।

उन्होंने विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहते हुए परीक्षा की तैयारी को व्यवस्थित तरीके से करने की सलाह दी। डीटीओ ने बताया कि परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए विषय की मूल अवधारणाओं को समझना, नियमित अभ्यास करना, समय प्रबंधन, प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और उत्तर लिखने का निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन विषयों से घबराने के बजाय उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में समझकर नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, परीक्षा के दौरान समय का सही उपयोग करने और उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरे एवं क्रमबद्ध तरीके से उत्तर लिखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।


विद्यालय निरीक्षण के दौरान डीटीओ ने शिक्षकों से भी पठन-पाठन को और प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिन्हित कर उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Share this news

Leave a Comment