कटिहार -नगर निगम कटिहार में बुधवार को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन एवं विभिन्न सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्राप्त आवेदनों की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ।
ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े ।समीक्षा बैठक में सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली खान, नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णमूर्ति सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा बेहतर नागरिक सेवा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है।