न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने को लेकर लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं स्वच्छता पदाधिकारी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की … Read more

तीन दिनों में ई-केवाईसी 50 फीसदी पूरा हर हाल में करें – एसडीएम

आजमनगर /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय सभागार में बारसोई एसडीएम राजू कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में पीडीएस डीलरों को ई-केवाईसी के तहत 3 दिन के भीतर 50 फीसदी प्रगति रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। इस समीक्षात्मक बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों में निशांत कुमार सिंह मोहम्मद अलाउद्दीन प्रमोद … Read more

साफ-सफाई, रोशनी और विकास योजनाओं पर बोर्ड ने किया मंथन

बारसोई नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में पियाऊ समेत कई जनहित के प्रस्तावों पर हुई चर्चा बारसोई /कटिहार -बारसोई नगर पंचायत में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद विमला देवी की अध्यक्षता … Read more

विधान पार्षद ने दिया मृतक के परिजनों को सांत्वना एवं मुआवजा दिलाने का भरोसा

डंडखोरा/कटिहार–नाव दुर्घटना में मृत अंकित कुमार के घर महेशपुर पंचायत अन्तर्गत टिकैली गांव पहुंचकर विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल पीड़ित परिजनों से भेंट की।उन्होंने घटना की जानकारी लेकर अपनी संवेदना जताई। वहीं परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाली मुआवजा की राशि दिलाने का आश्वासन दिया। विधान पार्षद ने इस बाबत प्रशासन को भी … Read more

मनसाही में सैकड़ों परिवार बाढ़ से प्रभावित,फसल बर्बाद

कारी कोसी बांध के नीचे 460 ढाला एवं संथाली ढाला के नीचे साढ़े आठ सौ परिवार बाढ़ की चपेट में मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या चार कारी कोसी बांध के नीचे 460 ढाला के 400 सौ परिवार एवं वार्ड संख्या तीन संथाली ढाला के पास 450 सौ परिवार बाढ़ की चपेट … Read more

BiharNews: कटिहार में शराब और स्मैक की बिक्री से नाराज महिलाओं का फूटा गुस्सा,स्टेट हाईवे-77 को 3 घंटे तक रखा जाम

फलका /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र की भंगहा पंचायत के भंगहा गांव में शराबबंदी के बावजूद जगह-जगह हो रही शराब और स्मैक की धड़ल्ले से बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस अवैध कारोबार से आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को गांव के कॉपरेटिव गोदाम के समीप स्टेट हाईवे-77 को करीब तीन घंटे तक … Read more

डीडीसी ने किया मनिहारी के बाढ प्रभावित सिंगल टोला का दौरा

कटिहार— गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन णबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह अलर्ट मोड में है।इसी को लेकर उप विकास आयुक्त डा. नेहा कुमारी ने मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित सिंगल टोला पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली … Read more

अधिवक्ता संघ की आमसभा में पहुंचे प्रधान जिला जज,राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील

कटिहार कोर्ट -अधिवक्ता संघ की आमसभा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह अधिवक्ता संघ पहुंचे। उनके साथ प्रथम एवं द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप मिश्रा एवं आशुतोष राय भी मौजूद रहे। न्यायिक पदाधिकारियों के संघ पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र … Read more

रेल महिला समिति के द्वारा शिक्षकों व कर्मियों को किया गया सम्मानित

शिक्षकों के सम्मान से बढ़ा हौसला रेल महिला समिति की अध्यक्ष ने 33 शिक्षकों व कर्मियों को किया सम्मानित कटिहार – शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूसी रेलवे महिला कल्याण संगठनं कटिहार की ओर से गुरुवार को कोसी रेलवे ऑफिसर्स क्लब में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में … Read more

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

मनिहारी /कटिहार -गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मनिहारी के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने आरओ रामसागर पासवान एवं अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम … Read more