बारसोई नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में पियाऊ समेत कई जनहित के प्रस्तावों पर हुई चर्चा
बारसोई /कटिहार -बारसोई नगर पंचायत में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद विमला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ-सफाई, रोशनी, विकास योजनाओं और पियाऊ समेत कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने किया।
बैठक में उप-मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ,विधायक प्रतिनिधि सागर साहा सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। और अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।बैठक में सबसे प्रमुख रूप से नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आम लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर बोर्ड के सदस्यों ने अपने विचार रखे।
इसके अलावा नगर क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था को लेकर भी प्रस्ताव पर चर्चा हुई। सार्वजनिक स्थानों एवं नगर क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में मुख्य पार्षद विमला देवी ,उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साहा एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से कहां की नगर पंचायत का विकास हम लोगों की पहली प्राथमिकता है।
सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी पहुंचाना प्राथमिकता है। पूरे नगर पंचायत में पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था के लिए स्टिक लाइट लगाए गए हैं। जिससे नगर क्षेत्र के सड़क एवं गलियों में जगमगा रहे हैं रोशनी। इस संबंध में मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहां कि उपस्थित तो वार्ड सदस्य ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बैठक के माध्यम से पटल पर रखे हैं। जिसमें कुछ स्टिक लाइट खराब है।
तथा बेहतर साफ सफाई के लिए अपनी सुझाव दिए है। सभी बिंदुओं पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। तथा जिन वार्डों में आवश्यकता अनुसार विकास के लिए सड़क एवं नाला एवं कार्य करनी होगी वहां पर प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही कार्य प्रारंभ की जाएगी।