न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विधान पार्षद ने दिया मृतक के परिजनों को सांत्वना एवं मुआवजा दिलाने का भरोसा

डंडखोरा/कटिहार–नाव दुर्घटना में मृत अंकित कुमार के घर महेशपुर पंचायत अन्तर्गत टिकैली गांव पहुंचकर विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल पीड़ित परिजनों से भेंट की।उन्होंने घटना की जानकारी लेकर अपनी संवेदना जताई।

वहीं परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाली मुआवजा की राशि दिलाने का आश्वासन दिया। विधान पार्षद ने इस बाबत प्रशासन को भी घटना से अवगत कराते हुए आवश्यक कारवाई करने निर्देश दिया।

बीते दिन टिकैली निवासी निरंजन साह के 14 वर्षीय पुत्र की घास लाने के क्रम में नाव पलट जाने से डूबकर मौत हो गई थी।

इस दौरान उनके साथ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डा.चंद्रभूषण ठाकुर,पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज साह, समाजसेवी अरुण मिस्त्री, वार्ड सदस्य शंकर साह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment