न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीडीसी ने किया मनिहारी के बाढ प्रभावित सिंगल टोला का दौरा

कटिहार— गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन णबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह अलर्ट मोड में है।इसी को लेकर उप विकास आयुक्त डा. नेहा कुमारी ने मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित सिंगल टोला पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और वहां संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की आवश्यकताओं पर लगातार नजर रखने और जरूरतमंद परिवारों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।डीडीसी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का भी वितरण किया गया, ताकि बारिश और बाढ़ के बीच लोगों को अस्थायी राहत मिल सके। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की आशंका को देखते हुए उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक भी किया।

डीडीसी ने पानी को शुद्ध करने के लिए टैबलेट के सही उपयोग की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि टैबलेट डालने के बाद पानी को करीब दो से ढाई घंटे तक रखने के बाद ही उसका उपयोग करें। डीडीसी ने जलस्तर में वृद्धि से होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी की सूचना स्थानीय प्रशासन या जिला नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की।

Share this news

Leave a Comment