न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

मनिहारी /कटिहार -गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मनिहारी के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने आरओ रामसागर पासवान एवं अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने बघार पंचायत में संचालित सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की व्यवस्था और गुणवत्ता की जांच की। साथ ही संबंधित कर्मियों को भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधाओं और राहत व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखने की बात कही गई।

Share this news

Leave a Comment