कटिहार कोर्ट -अधिवक्ता संघ की आमसभा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह अधिवक्ता संघ पहुंचे। उनके साथ प्रथम एवं द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप मिश्रा एवं आशुतोष राय भी मौजूद रहे। न्यायिक पदाधिकारियों के संघ पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह ने अधिवक्ताओं से 12 सितंबर को न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित एवं सरल निष्पादन कराया जाए, ताकि पक्षकारों को लंबे समय तक मुकदमेबाजी से राहत मिल सके।उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने स्तर से पक्षकारों को लोक अदालत के महत्व की जानकारी दें और उन्हें समझौते के माध्यम से मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित करें।
संघ के अध्यक्ष महानंद यादव एवं सचिव विजय कुमार झा ने भी अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि अधिवक्ता अपने स्तर से पक्षकारों को फोन कर लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन संभव हो सके।
आमसभा में पीपी जगदीश प्रसाद साह, जीपी रुपेश कुमार सहित वरीय अधिवक्ता मुनेश्वर प्रसाद यादव, शंभू प्रसाद, विनोद कुमार, मोहम्मद एजाज आलम, अरुण कुमार चौधरी, अखिलेश कुमार झा, पवन दुबे, अशोक सिंह, रूपेश कुमार, मनोज ठाकुर, रवि रंजन सिंह, मोहम्मद फारूख, सोनी झा, यशस्वी अग्रवाल, महिमा केजरीवाल सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।