न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मनसाही में सैकड़ों परिवार बाढ़ से प्रभावित,फसल बर्बाद

कारी कोसी बांध के नीचे 460 ढाला एवं संथाली ढाला के नीचे साढ़े आठ सौ परिवार बाढ़ की चपेट में

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या चार कारी कोसी बांध के नीचे 460 ढाला के 400 सौ परिवार एवं वार्ड संख्या तीन संथाली ढाला के पास 450 सौ परिवार बाढ़ की चपेट में हैं । कारी कोसी नदी में बाढ़ का पानी काफी तेजी से बढ़ रहा हैं और बांध के पूरब साइड में भी काफी तेज गति से पानी का बहाव हो रहा हैं। लगातार पानी बढ़ने से भेड़मारा पंचायत के 460 ढाला वार्ड संख्या चार एवं संथाली ढाला वार्ड संख्या तीन में साढ़े आठ सौ परिवार बाढ़ की चपेट में हैं ।

बाढ़ का पानी आने से जहां खड़ी फसल में धान,पटवा,मखाना डूब गया हैं। वहीं बांध के नीचे रह रहे लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया हैं। जिससे बाढ़ पीड़ित को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बाढ़ पीड़ित बांध के ऊपर शरण लिए हुए हैं एवं प्रशासन के आने का वाट जोह रहे हैं कि प्रशासन के द्वारा प्लास्टिक के साथ राहत शिविर चलाया जाए साथ ही साथ बाढ़ पीड़ित के खाते में जीआर की राशि भी दी जाए।

इस बाबत वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्या नसरीन परवीन,वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्या मनवारा खातून ने संयुक्त रूप से बताया कि अंचल प्रशासन अभिलंब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले प्लास्टिक, जीआर की राशि के साथ,राहत शिविर शुरू किया जाए,जिससे बाढ़ पीड़ितों की परेशानी कुछ कम हो सके।

इस अवसर पर उप सरपंच मो0 माले कुस्तूर उर्फ लाबु आमीन,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो.आमिर,मो. जलाल,जाकिर हुसैन,पोदिया देवी,पूनम देवी,चंदन कुमार मंडल,सतीश कुमार मंडल,बीरबल भुईया आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment