न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तीन दिनों में ई-केवाईसी 50 फीसदी पूरा हर हाल में करें – एसडीएम

आजमनगर /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय सभागार में बारसोई एसडीएम राजू कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में पीडीएस डीलरों को ई-केवाईसी के तहत 3 दिन के भीतर 50 फीसदी प्रगति रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया।

इस समीक्षात्मक बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों में निशांत कुमार सिंह मोहम्मद अलाउद्दीन प्रमोद भगत मोहम्मद वासिफ आदि सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो जन वितरण प्रणाली के विक्रेता बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आजमनगर प्रखंड में अब तक मात्र 37 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ही ई-केवाईसी पूरा हो पाया है। ई-केवाईसी की धीमी प्रगति पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी पीडीएस दुकानदारों को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।एसडीएम राजू कुमार ने कहा कि ई-केवाईसी की सुस्त गति के कारण विभागीय कार्यकलाप प्रभावित हो रही है।

उन्होंने सभी पीडीएस दुकानदारों को अगले तीन दिनों के भीतर ई-केवाईसी की प्रगति 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने को लेकर गंभीरता बरतने की बात कही है।

Share this news

Leave a Comment