न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज एसपी से मिले राजद नेता मास्टर मुजाहिद आलम, रिजवान हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल और ठग एजेंट पर कार्रवाई की मांग

किशनगंज जिले के दो सनसनीखेज मामलों को लेकर मास्टर मुजाहिद आलम ने एसपी संतोष कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि पहला मामला बिशनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित रिजवान हत्याकांड से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंट नाहिद गनी का है। एसपी ने दोनों मामलों … Read more

गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, डाक से आया गुमनाम पत्र,जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय: केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने से जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल गई। धमकी किसी फोन कॉल या सोशल मीडिया संदेश के जरिए नहीं, बल्कि नई दिल्ली स्थित उनके मंत्रालय के पते पर डाक से भेजे गए गुमनाम पत्र के माध्यम … Read more

कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया निलंबित

सागर चंद्रा/ किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बिशनपुर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी और अभियोजन शाखा में तैनात विनोद कुमार पाण्डेय को अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, मनमानेपन एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित किया गया है।बताते चलें … Read more

पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

60 लाख रुपये मुल्य का 308.45 ग्राम हेरोइन बरामद सागर चंद्रा/ किशनगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। टीम ने 60 लाख रुपये मुल्य का 308.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसपी संतोष कुमार को मादक … Read more

पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर, 1 से 10 सितंबर तक विशेष अभियान

पोठिया में बीडीओ खालिदा जिया ने की बैठक, पंचायत स्तर पर होगा जीवन प्रमाणीकरण, सीएससी वीएलई को मिली जिम्मेदारी राज कुमार/पोठिया/किशनगंज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर प्रखंड प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में पोठिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार कों बीडीओ … Read more

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

किशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित आवेदनों और विभिन्न विभागों के मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने समयबद्ध तरीके से त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार, मुख्यमंत्री जनता दरबार, लोक सेवाओं का अधिकार, पीएमओ … Read more

अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, रामजान पुल से लहरा चौक तक हटाया गया अवैध अतिक्रमण

प्रतिनिधि/ किशनगंज आगामी त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीएम अनिकेत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रामजान पुल से लहरा चौक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। पश्चिमपाली चौक पर … Read more

सेवा संकल्प अभियान को बिहार में सफल बनाने की रणनीति पर मंथन,बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने सीएम का किया स्वागत 

पटना: सात सितंबर 2026 को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान को बिहार में व्यापक स्तर पर सफल बनाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष … Read more

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का डीएम ने लिया जायजा,पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के
अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार -जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं । इस दौरान उन्होंने कुरसेला, बरारी, मनिहारी के धुरियाही एवं सिंगलटोला तथा अमदाबाद प्रखंड के पारदियारा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याएं … Read more

वार्ड संख्या चार और पांच साहेब नगर गांव के दो हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित

मनसाही/कटिहार – कारीकोसी बांध के अंदर बसे साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच साहेबनगर गांव में विगत दस दिनों से बाढ़ का पानी घर में प्रवेश कर गया हैं। बाढ़ का पानी आने से दो हजार परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए हैं। इस मौके पर मुखिया मरजीना खातून,प्रतिनिधि मोहम्मद तज्जमुल … Read more