न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर, 1 से 10 सितंबर तक विशेष अभियान

पोठिया में बीडीओ खालिदा जिया ने की बैठक, पंचायत स्तर पर होगा जीवन प्रमाणीकरण, सीएससी वीएलई को मिली जिम्मेदारी

राज कुमार/पोठिया/किशनगंज

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर प्रखंड प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में पोठिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार कों बीडीओ खालिदा जिया के नेतृत्व में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सीएससी वीएलई शामिल हुए।
बैठक में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों का निःशुल्क आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए 1 सितंबर से 10 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य है कि जीवन प्रमाणीकरण के अभाव में किसी भी पात्र पेंशन लाभुक को योजना के लाभ से वंचित नहीं होना पड़े। पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर अधिक से अधिक लाभुकों का प्रमाणीकरण कराया जाएगा।
इस संदर्भ में बीडीओ खालिदा जिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी पात्र लाभुक समय रहते अपना आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। पंचायत स्तर पर विशेष कैंप की व्यवस्था की जा रही है। सीएससी वीएलई को इस कार्य में लगाया गया है, ताकि लाभुकों को अपने पंचायत क्षेत्र में ही सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शत प्रतिशत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करना है।


बताया गया कि पूर्व में भी जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इसी को देखते हुए अब 1 से 10 सितंबर तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। बीडीओ खालिद ज़िया ने पेंशन लाभुकों से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर अपना जीवन प्रमाणीकरण जरूर करा लें।

Share this news

Leave a Comment