न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

60 लाख रुपये मुल्य का 308.45 ग्राम हेरोइन बरामद

सागर चंद्रा/ किशनगंज

पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। टीम ने 60 लाख रुपये मुल्य का 308.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार एसपी संतोष कुमार को मादक पदार्थ के तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम में एसएसबी के अधिकारी और जवान भी शामिल थे। टीम हैदर नगर मस्जिद के पास वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान तैयबपुर की ओर से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बाइक सवार मौके से भागने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया।

तलाशी लेने पर पोठिया फुलहारा निवासी मोहम्मद मोहसीन (35) पिता नियाजुद्वीन और बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित कालुगंज निवासी जयरूल (29) पिता समशेर अली के पास से 308.45 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर अवैध मादक पदार्थ के खरीद बिक्री का काम करते हैं।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों एवं बरामद हेरोईन के बैकवार्ड और फॉरवार्ड लिंकेज का भी पता लगाने में जुट गई है।


एसपी ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल अपराधियों के अपराध जनित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जप्त करने कि कार्रवाई की जायेगी। मामले को लेकर दिघलबैंक थाना केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment