न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा संकल्प अभियान को बिहार में सफल बनाने की रणनीति पर मंथन,बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने सीएम का किया स्वागत 

पटना: सात सितंबर 2026 को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान को बिहार में व्यापक स्तर पर सफल बनाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बताया गया कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को लेकर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में बिहार में भी अभियान को प्रभावी और जनभागीदारी वाला बनाने के लिए बैठक में रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। बैठक में अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को केंद्र में रखते हुए अभियान को बिहार के सभी क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment