न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का डीएम ने लिया जायजा,पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के
अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार -जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं । इस दौरान उन्होंने कुरसेला, बरारी, मनिहारी के धुरियाही एवं सिंगलटोला तथा अमदाबाद प्रखंड के पारदियारा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनीं।

सोमवार को मनिहारी पहुंचे जिलाधिकारी ने मनिहारी सिंगलटोला के बाढ ग्रस्त लोगों से मिलकर समस्याओं सुनी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा की इस घड़ी में किसी भी पीड़ित परिवार को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।
दौरे के क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बाढ़ के कारण घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर शरण लेने वाले परिवारों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बेघर एवं विस्थापित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है, जहां जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा पशुपालन, पीएचईडी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अपने-अपने स्तर से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, स्वास्थ्य, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।


दौरे के दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर समाहर्ता आपदा फिरोज अख्तर, मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, अंचलाधिकारी मनिहारी चंदन कुमार सहित पशुपालन, पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।जिलाधिकारी के इस दौरे से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अंचलाधिकारी मनिहारी चंदन कुमार ने बताया कि मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में 28880 परिवार 130000 आवादी बाढ से प्रभावित है। इनके बीच 37 सामुदायिक कीचन चलाये जा रहे हैं। बाढग्रस्त क्षेत्रों में आमजन की आवागमन की सुविधा को लेकर 11 नाव चलाये जा रहें हैं।

Share this news

Leave a Comment