न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

किशनगंज/प्रतिनिधि

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित आवेदनों और विभिन्न विभागों के मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने समयबद्ध तरीके से त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार, मुख्यमंत्री जनता दरबार, लोक सेवाओं का अधिकार, पीएमओ पोर्टल और सीपी-ग्राम्स से प्राप्त लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया।

बैठक में भूमि विवाद और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की भी समीक्षा हुई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन, शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने पेंशनधारियों के लंबित जीवन प्रमाणीकरण के लिए कैंप लगाकर शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश दिया है। साथ ही एसी-डीसी बिल का शीघ्र समायोजन करने को कहा।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कृषि विभाग को सीमा क्षेत्रों से आने वाली खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, स्वास्थ्य विभाग को अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई का भी निर्देश डीएम ने दिया।

Share this news

Leave a Comment