मनसाही/कटिहार – कारीकोसी बांध के अंदर बसे साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच साहेबनगर गांव में विगत दस दिनों से बाढ़ का पानी घर में प्रवेश कर गया हैं। बाढ़ का पानी आने से दो हजार परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए हैं।
इस मौके पर मुखिया मरजीना खातून,प्रतिनिधि मोहम्मद तज्जमुल हक ने बताया कि कारी कोसी नदी का पानी बांध के अंदर बसे दो हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनका खेत का सभी फसल डूब गया हैं,जबकि गांव के चारों ओर से सभी के घर आंगन में पानी प्रवेश कर गया हैं,लोग मचान पर जिंदगी काट रहे हैं,कई लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थल में आ गए हैं। पीड़ित नाव पर सवार होकर अपना घर देखने आते हैं। बाढ़ पीड़ित के लिए एक सरकारी नाव चल रहा हैं जबकि और तीन नाव चाहिए ।
बाढ़ पीड़ित के बीच सामुदायिक किचन चलना चाहिए, सुखा राशन चाहिए,साथ-साथ सभी के खाते में जीआर की राशि भी जाना चाहिए। वहीं सरपंच तजकेरा खातून,प्रतिनिधि अफजल हुसैन ने कहा कि बाढ़ से लोगों का जीवन यापन पर काफी परेशानी हुआ हैं,लोग घर बार को छोड़कर बांध पर शरण लिए हैं ।
अंचल के द्वारा मात्र एक ही नाव दिया गया हैं। एक नाव से बांध आने में काफी परेशानी हो रही हैं,और तीन नाव गांव में दिया जाए, साथ-साथ सामुदायिक किचन चलाया जाए। बाढ़ पीड़ित के घरों में चूल्हा नहीं चल रहा हैं लोग चूड़ा मुड़ी खाकर जी रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मोहम्मद मन्नान,डबलू सहनी आदि उपस्थित थे।