न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 16 लाभार्थियों को मिला चेक

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज मटियारी स्थित पंचायत सरकार भवन कार्यालय में सोमवार को कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत 16 लाभार्थियों के बीच चेक का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी, पंचायत सचिव सोनू कुमार एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में प्रत्येक लाभार्थी … Read more

किशनगंज में ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन की नई कमेटी का हुआ गठन

रिपोर्ट: मनौवर आलम किशनगंज जिले में ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। समुदाय के उत्थान, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में नई कमेटियों का गठन किया गया। कोचाधामन में जावेद आलम … Read more

किशनगंज: जनरल स्टोर में भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

संवाददाता:अब्दुल करीम शहर के अति व्यस्त चूड़ी पट्टी मार्केट में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जनरल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटे इतनी … Read more

किशनगंज :पूजा पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता,विधि विधान से हुई पूजा

किशनगंज में गणपति बप्पा की धूम:पूजा पंडालों में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भक्ति भाव से पूजा-अर्चना में लीन हुए श्रद्धालु संवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज जिले में गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से … Read more

पूजा आते ही फिर सक्रिय हुआ झपटमार गिरोह,महिला से चेन छिनतई की कोशिश नाकाम

सागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के फरिंगोला चौक वार्ड नंबर 9 स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों के द्वारा एक महिला के गले से चेन छिनतई की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हालांकि सौभाग्यवश झपटमारों को सफलता हाथ नहीं लगी। परंतु सारी वारदात घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो … Read more

पर्युषण महापर्व का सप्तम दिवस ध्यान दिवस के रूप में मनाया

किशनगंज:पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के सप्तम दिवस सोमवार, 14 सितंबर को ध्यान दिवस के रूप में मनाया गया। आचार्य महाश्रमण की अनुकंपा तथा उपासक महावीर दुगड़ एवं झब्बर दुगड़ के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ। इसके बाद महिला मंडल ने सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की, जिससे वातावरण आध्यात्मिक भावों से … Read more

ट्रेन से चार संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़े गए, एक गिरफ्तार,तीन नाबालिग लड़कियां निरुद्ध

कटिहार रेल पुलिस की कार्रवाई, पासपोर्ट-वीजा नहीं मिलने पर मामला दर्ज कटिहार/प्रतिनिधि कटिहार रेल थाना पुलिस ने ट्रेन से यात्रा कर रहे चार संदिग्ध विदेशी नागरिकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनमें एक 24 वर्षीय पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।रेल पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि सभी के … Read more

अररिया में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 103 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार और नगद राशि बरामद

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट अररिया आरएस थाना पुलिस ने शनिवार देर रात को एनएच 27 फोरलेन सड़क पर टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए एक अपाचे बाइक पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया।जिनके पास से पुलिस ने 103.21 ग्राम स्मैक,एक अपाचे मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 एन 8838,दो मोबाइल और 13 हजार … Read more

बाढ़ राहत व्यवस्था को लेकर डीएम को पत्र,सामुदायिक रसोई व नावों की संख्या बढ़ाने की मांग

मनिहारी/अमदाबाद / – गंगा एवं अन्य नदियों में आई बाढ़ के बीच मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड में राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने 12 सितंबर को जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा दल … Read more

बाघमारा पंचायत में दो पक्षों के बीच मारपीट,एक घायल

मनिहारी /कटिहार- मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत में रविवार को पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में किसी के गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मौसम कुमार पिता धीरेन … Read more