न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाघमारा पंचायत में दो पक्षों के बीच मारपीट,एक घायल


मनिहारी /कटिहार- मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत में रविवार को पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में किसी के गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मौसम कुमार पिता धीरेन पासवान के रूप में हुई है। उसे सिर, हाथ, पैर व कमर में चोट लगने के बाद मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया। घटना के समय मौजूद अंकुश कुमार पासवान तथा घायल के चाचा गिरेन पासवान ने बताया कि मौसम पासवान बाघमारा हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार कर रहा था कि चार पांच की संख्या में बडी बाघमारा निवासी कुछ असामाजिक तत्व आ धमके, मौसम से उसका मोबाईल मांगा नहीं देने पर बेरहमी से मारपीटकर घायल करने का आरोप लगाया है।

यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों को जूटता देख आकाशीय फायरिंग करते सभी भाग निकले। शिकायत किया कि आशीष यादव ने गोली चलाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट में हिटलर उर्फ विकास यादव, रंजीत यादव,अमित यादव एवं प्रदीप यादव भी शामिल थे।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Share this news

Leave a Comment