रिपोर्ट: मनौवर आलम
किशनगंज जिले में ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। समुदाय के उत्थान, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में नई कमेटियों का गठन किया गया।
कोचाधामन में जावेद आलम को प्रखंड अध्यक्ष और कमाल अख्तर फैजी को सचिव चुना गया। वहीं पौवाखाली नगर पंचायत में मोहम्मद सलमान अध्यक्ष और रिजवान आलम सचिव बनाए गए।
किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में मोहम्मद यूसुफ को अध्यक्ष तथा डॉ. जैनुल आबेदीन को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। जबकि दिघलबैंक में शेफाउर रहमान अध्यक्ष और हारून रशीद सचिव चुने गए।
जिला संरक्षक डॉ. अब्दुल रशीद मजहरी ने कहा कि सीमांचल के शेरशाहवादी समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समुदाय के हक-हकूक और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार काम करेगा। साथ ही 20 सितंबर तक जिले के बाकी प्रखंडों और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी कमेटियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है।
कमेटी गठन के दौरान जिला संरक्षक डॉ. अब्दुल रशीद मजहरी, जिला प्रवक्ता डॉ. मसूद आलम, कोषाध्यक्ष प्रवेज आलम, मोहम्मद उस्मान गनी, मौलाना मोहम्मद आलम, अनवर आलम, मुस्लेउद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।