न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-खलासी फरार,ग्रामीणों और राहगीरों ने जमकर लूटे शराब

अररिया/अरुण कुमार अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट के समीप टोल टैक्स के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ट्रक में लदी शराब की बोतलों को निकालकर … Read more

गांधी-शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

किशनगंज: डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायणन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान … Read more

अवैध बालू लोड चार ट्रैक्टर जब्त,चार चालक गिरफ्तार

संवाददाता/पोठिया पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार, 02 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई की है। अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष कनक लता के नेतृत्व में पुलिस ने रायपुर पंचायत स्थित केशोरझाड़ा जूट फैक्ट्री के समीप से अवैध बालू लदे चार डबल डाला ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस … Read more

गांधी जयंती पर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संवाददाता :अब्दुल करीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर किशनगंज में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया। शहर के गांधी घाट में कांग्रेस,भाजपा,जनता दल यूनाइटेड सहित अन्य दलों के नेता और सामाजिक … Read more

किशनगंज:दिघलबैंक में कथित तेंदुए का आतंक जारी, दो दिनों में छह लोग घायल

संवाददाता: मुरलीधर झा दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत धनतोला पंचायत के नेपाल सीमा से सटे पांचगाछी गांव में लगातार जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार की अहले सुबह एक बार फिर कथित रूप से तेंदुए ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए … Read more

जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की बनी मजबूत कहानी

संवाददाता /किशनगंज किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से ‘नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका के दो दशक के सफर, ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा … Read more

गांधी के वेश में विद्यालय पहुंचे बच्चे, शास्त्री जयंती पर भी याद किए गए महापुरुष

दिघलबैंक/मुरलीधर झा प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में कई बच्चे महात्मा गांधी के वेश में विद्यालय पहुंचे, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने। कार्यक्रम … Read more

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

संवाददाता/किशनगंज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आगामी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने की। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री अनंत नारायण मिश्र और क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी … Read more

सुहिया घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण की मांग, जिला परिषद सदस्य ने प्रभारी मंत्री को सौंपा आवेदन

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनिया पंचायत अंतर्गत सुहिया रेतुआ नदी के घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-02 की जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने किशनगंज के जिला प्रभारी मंत्री को शुक्रवार को आवेदन देकर सुहिया घाट पर स्थायी पुल … Read more

लंबित मांगों को लेकर राजस्व अमीनों ने बांह पर काली पट्टी बांध जताया विरोध

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर राजस्व अमीन संघ जिला इकाई किशनगंज के द्वारा गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर बांह में काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध किया। इस संदर्भ में अमीन राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, परमवीर कुमार पप्पू कुमार इत्यादि ने बताया कि अमीन संवर्ग की वर्षों … Read more