न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गांधी जयंती पर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संवाददाता :अब्दुल करीम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर किशनगंज में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया।


शहर के गांधी घाट में कांग्रेस,भाजपा,जनता दल यूनाइटेड सहित अन्य दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भावना के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी।

उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। गांधीजी ने लोगों को आपसी भाईचारे, स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश दिया था। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।इस दौरान लोगों ने राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष इंदरदेव पासवान, जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद,असगर अली पीटर ,अंजार आलम, हरि अग्रवाल, मुकेश मलिक, चिंटू त्रिपाठी, फरहान आलम, इमाम अली चिंटू,उत्सव सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment