न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

संवाददाता/किशनगंज

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आगामी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने की। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री अनंत नारायण मिश्र और क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अनंत नारायण मिश्र ने संगठनात्मक संरचना को और गति देने पर जोर दिया। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन के अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। बताया गया कि किशनगंज जिले में संगठन महामंत्री के रूप में उनकी यह पहली बैठक थी। वे पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले 18 वर्षों से पार्टी के विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं।

क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार सीमांचल सहित करीब दस जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में पटना से पहुंचे संजय राय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, जिला प्रभारी राज कुमार राय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप और ज्योति कुमार सोनू ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर हरिराम अग्रवाल, शिशिर दास, अजीत दास, बिजली सिंह, खुशो देवी, गौतम चंद्रवंशी, जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा, कौशल झा, लखवीर कोर, सुबोध माहेश्वरी, गौरव गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजय पासवान, शिवनारायण यादव, शकिल अख्तर राही, नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल और श्यामल दास , सुबोध महेश्वरी सहित आठों मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा विभिन्न मंच-मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment