कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर राजस्व अमीन संघ जिला इकाई किशनगंज के द्वारा गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर बांह में काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध किया।
इस संदर्भ में अमीन राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, परमवीर कुमार पप्पू कुमार इत्यादि ने बताया कि
अमीन संवर्ग की वर्षों से वेतनमान,पदोन्नति,पदनाम परिवर्तन,यात्रा भत्ता,सेवा संपुष्टि,जमिनी स्तर पर फील्ड में कार्य की व्यावहारिक एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएं,स्थानांतरण,रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली,जंजीर वाहक,क्षेत्रीय कार्य के दृष्टिगत बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्ति इत्यादि मांग सरकार से कर रहे हैं।
लेकिन सरकार की प्रक्रिया अधर में लटका हुआ है। इसे लेकर अमीन संघ के द्वारा लगातार सरकार एवं विभाग से पत्राचार किए जाने के बाद भी कोई स्पष्ट परिणाम सामने नहीं आया।