न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

95 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

अमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों … Read more

अंबाला से चला किशोर लापता,20 दिन बाद भी नहीं लौटा घर,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर निवासी सुबोध मुनि का पुत्र शिवम कुमार(15) हरियाणा के अंबाला से घर आने के दौरान लापता हो गया। पिछले 20 दिनों से वह घर नहीं लौटा है। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर … Read more

सौ वर्ष से अधिक पुराना मंदिर बना आस्था का केंद्र

नारायण साह /फलका/ कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर सौ वर्ष से अधिक पुराना है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा के दरबार में मन्नत मांगने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है … Read more

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का किया आह्वान कटिहार – कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को विजयी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के कटिहार जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में एक … Read more

अधिवक्ता हत्याकांड के दो मुख्य आरोपित मुजम्मिल उर्फ खोखा और छोटू गिरफ्तार

घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल बरामदपूर्व में पांच आरोपित भेजे जा चुके हैं न्यायिक हिरासत में कटिहार – नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक और पटेल चौक के बीच अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की हत्या के मामले में कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के दो … Read more

अवैध आरामिलों पर वन विभाग का शिकंजा,तीन मिल जब्त

महियारपुर में डीएफओ सत्येंद्र झा के नेतृत्व में छापेमारी कार्रवाई रोकने का प्रयास मनिहारी/ कटिहार – मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरामिलों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन आरामिलों को जब्त कर लिया। डीएफओ सत्येंद्र झा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने महियारपुर, मनोहरपुर में छापेमारी की। … Read more

कटिहार:पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फलका/ कटिहार – प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म पूरी करायी। वहीं, एक बच्चे को पहला अन्न खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर … Read more

पुलिस ने 46 वर्षीय महिला की हत्या का किया खुलासा,पड़ोसी युवक गिरफ्तार

बहादुरगंज थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात, साड़ी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज पुलिस ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय महिला महजबी खातून की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमनान उर्फ साह सिमनान (23 वर्ष), पिता अब्दुल … Read more

प्राथमिक स्तर से ही बच्चों में कर रही है हस्त कौशल का विकास निधि चौधरी

कबाड़ से जुगाड़: बेकार वस्तुओं से बच्चों ने बनाई शैक्षणिक सामग्री बैग लैबशनिवार पर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में कौशल विकास की अनूठी पहल, अभिभावकों ने की सराहना किशनगंज: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप बच्चों में रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में बगलेस शनिवार … Read more

किशनगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165.71 लीटर विदेशी शराब बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

ठाकुरगंज में वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की टेम्पू जब्त, दो मोबाइल भी बरामद किशनगंज: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 165.71 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार … Read more