न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

95 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

अमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी तथा नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।

स्वास्थ्य प्रबंधक अमन कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह की 9, 15 और 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाते है। शिविर के दौरान लगभग 20 अधिक लाभार्थियों को एमसीपी कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।वहीं फैमिली प्लानिंग काउंसलर अमित कुमार ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने, साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा आयरन और कैल्शियम की दवाएं समय पर लेने की सलाह दी गई।

इसके अलावा सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। जरूरत के अनुसार लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।उन्होंने बताया कि सात गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया, जिन्हें एफसीएम चढ़ाया गया। शिविर में एएनएम प्रीति कुमारी, श्वेता वर्मा, शांति कुमारी और मासूम कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment