न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

बरारी/कटिहार – बरारी प्रखंड में मतदाता सूची में अनियमितताओं एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार को इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राजद कांग्रेस सहित गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बरारी थाना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व तौकीर आलम ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रोष … Read more

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग—आभार और संकल्प की रंगोली में दिखी विकसित भारत की झलक

कटिहार -सेवा एवं समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय परिसर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग—आभार और संकल्प की रंगोली” कार्यक्रम का आयोजन … Read more

KatiharNews:तरियानी पुल के पास वारदात की साजिश रच रहे दो युवक गिरफ्तार

बरारी पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और 9 खोखा बरामद बरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के तरियानी पुल के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो युवकों को बरारी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के … Read more

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने की पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के कर्मी के साथ की बैठक

बारसोई/कटिहार -बारसोई प्रखंड सभागार में विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार मंजू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने और बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश सुपरवाइजर व एमआरसी को दिया गया। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए कनीय अभियंताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत चोरी के … Read more

अधिवक्ता गुड्डू अंसारी के परिजनों से मिले लोजपा रामविलास के नेता,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कटिहार -लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सलीम साहिल के निर्देशानुसार पार्टी नेताओं ने मृतक अधिवक्ता गुड्डू अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रफीक आलम,जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ किशोर कुमार झा उर्फ विक्की झा, उपसरपंच एवं वार्ड … Read more

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा

कटिहार–बिहार विकास मिशन के अध्यक्ष सह विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त डॉ नेहा कुमारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी वीडियो … Read more

प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न संकुल के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके … Read more

अधिवक्ता हत्याकांड का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा,पांच आरोपी गिरफ्तार , दो अभी फरार

पकड़ाये अपराधी के पास से देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू व पांच मोबाइल बरामद कटिहार- नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक और पटेल चौक के बीच अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की गोली व चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के … Read more

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के बड़ी भैसदिरा वार्ड संख्या 15 निवासी सुरेश मंडल के 31 वर्षीय पुत्र प्रकाश मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।शव … Read more

अनियंत्रित टोटो पलटी,9 लोग घायल

कुरसेला /कटिहार -थाना क्षेत्र के एसएच-77 पर डुमरिया नहर पुल के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरी टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टोटो पर सवार नौ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए समेली सीएचसी पहुंचाया गया। … Read more