कटिहार -लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सलीम साहिल के निर्देशानुसार पार्टी नेताओं ने मृतक अधिवक्ता गुड्डू अंसारी के परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रफीक आलम,जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ किशोर कुमार झा उर्फ विक्की झा, उपसरपंच एवं वार्ड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मालेकुस्तूर,प्रदेश सचिव मुनीम खान तथा प्रखंड अध्यक्ष वहाब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।नेताओं ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास परिवार उनके साथ खड़ा हैं।
उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ किशोर कुमार झा उर्फ विक्की झा ने प्रेस से बातचीत करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने एसपी से अपील करते हुए कहा कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
किशोर कुमार झा ने कहा कि आरोप सिद्ध होते ही दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा,यहां तक कि फांसी की सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए,ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।