न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के बड़ी भैसदिरा वार्ड संख्या 15 निवासी सुरेश मंडल के 31 वर्षीय पुत्र प्रकाश मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।

पंचायत की मुखिया रेखा देवी के प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती ने बताया कि प्रकाश मंडल सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक से अकेले अपने ससुराल घमदाहा उत्तर टोला जा रहे थे।इसी दौरान कोढ़ा थाना क्षेत्र के काली स्थान के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में प्रकाश मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पत्नी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर घटना को लेकर पंचायत की मुखिया रेखा देवी के प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती एवं संजय यादव ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि परिवार के सामने अब आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।साथ ही अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Share this news

Leave a Comment